
Desk : एनडीए के तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया साथ ही यशवंत सिन्हा को बड़े वोट के अन्तर से हराया। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी और पहली आदिवासी समाज की राष्ट्रपति होंगी.
परिणाम आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंच उनसे मुलाकात की और उनको जीत की बधाई दी. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. पीएम ने कहा कि सभी सांसदों का धन्यवाद’ पार्टी से हटकर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए धन्यवाद. एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की जीत से भाजपा के नेता गदगद हैं साथ ही द्रौपदी मुर्मू के घर बधाई देने वालों नेताओं का तांता लगा है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के चुनाव जितने पर बधाई दी रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रभावी जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई वे गरीब, वंचितों के कल्याण के लिए सक्रिय रहीं, आज वे सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं, यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है.
चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही देश के कई हिस्से में जश्न का माहौल है. जीत की आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही जश्न का दौर शुरू हो गया. द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गावों लोगों ने नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू के जीत का जश्न मनाया.