उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुड़े हुए पाइप हटाए जाएंगे, नए पाइप डाले जाएंगे

उन्होंने कहा कि आज शाम तक खुशखबरी मिल सकती है. ऑगर मशीन की प्लेट मुड़ गई थी, रेस्क्यू रुका था. मशीन को ठीक कर लिया गया, रेस्क्यू करने वाले हैं. नई पाइप की वेल्डिंग की जा रही है.

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, बीच में रुक-रुकर रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है. धामी सरकार मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मजदूरों को टनल में पाइप के जरिए खाना और पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है.

रेस्क्यू ऑपरेशन में टेक्निकल समस्या की वजह से बार-बार रुकावट आ रही है.इसी बीच उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जानकारी दी गई कि एक घंटे बाद फिर से ड्रिलिंग शुरू होगी. उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल का बयान सामने आया है.

इस बयान में उन्होंने कहा कि आज शाम तक खुशखबरी मिल सकती है. ऑगर मशीन की प्लेट मुड़ गई थी, रेस्क्यू रुका था. मशीन को ठीक कर लिया गया, रेस्क्यू करने वाले हैं. नई पाइप की वेल्डिंग की जा रही है. पाइप की वेल्डिंग में 2 घंटे का समय लगेगा. मुड़े हुए पाइप हटाए जाएंगे, नए पाइप डालेंगे.

Related Articles

Back to top button