“पिछली सरकारें हर जनपद में माफिया पालती थीं, अब विकास बोलता है”, बहराइच में CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना…

बहराइच में सीएम योगी ने रूपईडीहा से वाराणसी ट्रेन का ऐलान किया। नेपाल त्रासदी पर जताई संवेदना, कहा- संकट में नेपाल के साथ है भारत।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम योगी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के बीच एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल व्यापार और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी, बल्कि विभिन्न धार्मिक केंद्रों को आपस में जोड़ने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

बता दें, हाल ही में नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की सांझी विरासत है और भारत संकट की इस घड़ी में अपने पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। सीएम ने कहा कि सुख-दुख के इस समय में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे और भारत सरकार ने सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों ने हर जिले में माफिया पाल रखे थे और बहराइच जैसे सीमावर्ती जिलों का अपमान किया था। तब रेल कनेक्टिविटी भी बेहद खराब थी और इंसेफ्लाइटिस मासूमों के लिए कहर बनकर आता था। लेकिन आज बहराइच के पास अपना मेडिकल कॉलेज है, वहीं गोंडा, अयोध्या और सुल्तानपुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है।

Related Articles

Back to top button