
नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही नेहरू के बाद मोदी ऐसा करने वाले दूसरे पीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आठ हजार से अधिक मेहमान शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों के विदेशी मेहमानों ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और दिल्ली पहुंच रहे हैं। समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।
वीआईपी आवागमन और शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि सार्क नेता भी इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। जहां मेहमान रुकेंगे- लीला, ताज, आईटीसी मौर्य, क्लैरिज और ओबेरॉय सहित सभी होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने होटल से समारोह स्थल के बीच मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान करीब 25 हाजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।









