
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के लिए ये मदर्स डे बेहद स्पेशल रहा। बता दे इस मदर्स डे पर प्रियंका और निक की नन्ही परी मालती को अस्पताल से पहली बार घर लेकर आए. निक और प्रियंका की बेटी का जन्म प्री-मैच्योर हुआ था और इसी वजह से उसे NICU (नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में तकरीबन 100 दिन तक रखा गया था. प्रियंका ने बेटी को अस्पताल से घर लाने के बाद इन्स्टाग्राम पर पहली बार उसके साथ एक फोटो शेयर की.
फोटो मे प्रियंका और निक बेटी को गोंद नें लिए हुए दिखाई दे रहे है निक बेटी का हाथ पकड़े हुए हैं. इस फोटो में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया है. प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए मदर्स डे पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा और मां बनने के बाद जीवन में आए उतार-चढ़ावों का जिक्र किया.
प्रियंका ने फोटो शेयर कर बेहद शानदार कैप्शन लिखा. उन्होने लिखा कि ‘इस मदर्स डे पर हम बताना चाहते हैं कि पिछले कुछ महीने हमारे लिए किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह रहे. 100 दिनों के बाद NICU (नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) से हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है. हर परिवार की जर्नी यूनिक होती है और हमारे लिए पिछले कुछ महीने काफी चैलेंजिंग रहे. मेरी लाइफ की सभी मदर्स और केयरटेकर्स को हैप्पी मदर्स डे. आप सबने इस सफर को आसान बना दिया. मुझे मां बनाने के लिए थैंक यू निक जोनस’









