गठबंधन की ‘महारैली’ को प्रियंका गांधी ने किया संबोधित, बोलीं- सत्ता आती है,जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, कि हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है…आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं.

दिल्ली– दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हुई. इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ दिया गया.सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव,तेजस्वी यादव राहुल गांधी,सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर मौजूद रहे. और बीजेपी पर खुलकर निशाना साधा. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी रैली में पहुंचीं.

गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, कि हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है…आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं.मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं.मैं आज उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वो हजारों वर्ष पुरानी गाथा क्या थी.भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था…

आगे उन्होंने कहा कि संसाधन रावण के पास थे.भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था… मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था. सत्ता सदैव नहीं रहती. सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है… “.

Related Articles

Back to top button