प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बोला हमला, ‘जनता का ध्यान भटकाने का मॉडल नहीं चलेगा’

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'प्रधानमंत्री ने कल भोपाल में महंगाई की लिस्ट पढ़ी'.लेकिन वो लिस्ट भी किसी ने गलत बना दी है.

दिल्ली- इस समय सभी राजनीतिक दल अपने-अपने लेवल पर 24 के चुनावी समीकरण को भुनाने में लगे हुए है. और लगातार सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षियों के बीच में घमासान जारी है. राजनीतिक दलों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘प्रधानमंत्री ने कल भोपाल में महंगाई की लिस्ट पढ़ी’.लेकिन वो लिस्ट भी किसी ने गलत बना दी है. जनता महंगाई की मार झेल रही है.

जनता का ध्यान भटकाने का मॉडल नहीं चलेगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल-कर्नाटक में नहीं चला, न ही एमपी में चलेगा.

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हैं जब प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार और पीएम मोदी को घेरा हो.

Related Articles

Back to top button