
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के घर खुशियों का माहौल जल्द शहनाईंं बज सकती हैं। उनके बेटे रेहान वाड्रा ने हाल ही में अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज़ किया है। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, इस रिश्ते को दोनों परिवारों ने स्वीकृति दे दी है और वे इस नए अध्याय की शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं।
आपको बता दें कि, अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली के रहने वाले हैं, और अवीवा खुद एक पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र हैं। रेहान वाड्रा और अवीवा की मुलाकात एक पेशेवर माहौल में हुई थी, और धीरे-धीरे उनके रिश्ते ने प्यार का रूप लिया।
बता दें कि, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के लिए यह सगाई न केवल व्यक्तिगत रूप से एक खुशी का मौका है, बल्कि यह परिवार में एक नया सशक्त संबंध जोड़ने की भी बात है।
वहीं रेहान और अवीवा की सगाई के बाद, उनके परिवारों के बीच और उत्सवों का इंतजार किया जा रहा है, और यह मौका प्रियंका गांधी के घर में खुशी के साथ मनाया जाएगा।









