प्रियंका गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED की चार्जशीट में आया नाम, ये है पूरा मामला

ईडी ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी।

ED chargesheet: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अब मुश्किलें बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा और फरीदाबाद में जमीन खरीद से जुड़े मामले में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम शामिल किया है। लेकिन चार्जशीट में इन दोनों का नाम आरोपी के रूप में नहीं दर्ज किया गया है।

ईडी ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी। एजेंट ने एनआरआई व्यवसायी सीसी थम्पी को भी जमीन बेचीं है। ईडी के अनुसार वाड्रा, थम्मी में काफी लंबे समय से गहरी दोस्ती है। दोनों पार्टनरशिप में भी व्यापार करते हैं।

क्या है पूरा मामला?

ईडी के मुताबिक वर्ष 2005-2006 के बीच राबर्ट वाड्रा ने अमीरपुर गांव के रहने वाले एचएल पाहवा (इसे थंपी का करीबी बताया जाता है) के जरिए करीब 40.8 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसे दिसंबर, 2010 में पाहवा को ही बेंच दिया था। प्रियंका गांधी के नाम पर भी अमीरपर गांव में अप्रैल, 2006 में खरीदी गई थी। जिसे फरवरी, 2010 में पाहवा को ही बेच दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पाहवा, थंपी का करीबी है। उसने थंपी को भी इसी गांव में जमीन दिलवाई थी।

Related Articles

Back to top button