Priyanka Gandhi का BJP सरकार पर हमला बोली, धर्म और जाति के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुए नव संकल्प शिविर समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंची। बता दे कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रियंका का यह पहला लखनऊ दौरा था। वहीं इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, तीन महीने चुनाव को बीत गए लेकिन हम मायूस नही होंगे।

जिनको निराश होना था वो हो गए। अजय लल्लू जी ने जी जान लगा दिया। हमने युवाओं की रोज़गार की बात की। उसके बाद भी हम जीत नहीं पाए। हमने जो भी किया वो काफी नहीं था।’जहां पीड़ा हो, त्योहार हो हर जगह पहुंचे थे’ । लेकिन कार्यकर्ताओं ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा।

बिना निराश हुए लड़ाई लड़ी और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे हम सीखेंगे व दुगनी ताकत से लड़ेंगे। यही हमारा संकल्प है। हम इस देश के नौजवान के लिए लड़ रहे हैं जिसे नौकरी तो नहीं दी जा रही है लेकिन धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। हम इस सच्चाई के  लिए लड़ रहे हैं कि देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, वो देश को आगे नहीं, कोसों पीछे ले जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV