
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 6वें चरण का मतदान आज हो रहा है। यूपी चुनाव के 6वेंचरण में 10 जिलों की 57 सीटों वोटिंग जारी है। 57 विधानसभा सीटों पर 676 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें 66 महिला प्रत्याशी कैंडिडेट भी हैं। वहीं इस बीच सभी राजनीतीक पार्टीयों ने सतवें चरण के लिए प्रचार तेज कर दिया है।
इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आज चंदौली में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि, आपके क्षेत्र में माफिया हैं, उन पर आज तक योगी सरकार का बुलडोजर क्यों नहीं चला? इस सरकार ने आपके रोजगार के लिए कुछ नहीं किया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। वहीं इससे पहले आज प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के राम मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त केवल अमीर हो रहे है। और PM के दोस्तों के कर्ज माफ किये जा रहे है। और सरकार पांच किलो राशन देकर मूर्ख बना रही है।