Loksabha में Priyanka Gandhi का बयान, वंदे मातरम् पर हुई चर्चा पर उठाए सवाल!

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 'वंदे मातरम्' पर चर्चा के दौरान इस राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। प्रियंका गांधी ने कहा, "वंदे मातरम् में छिपा है पूरा इतिहास, यह गीत देशवासियों के दिलों में बस चुका है।

Lok Sabha, Parliament Winter Session 2025 : लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा के दौरान इस राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। प्रियंका गांधी ने कहा, “वंदे मातरम् में छिपा है पूरा इतिहास, यह गीत देशवासियों के दिलों में बस चुका है। वंदे मातरम् के आगे ब्रिटिश साम्राज्य भी झुका था।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की आज़ादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं, तो आज इस विषय पर बहस क्यों की जा रही है?

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस बहस को बंगाल चुनाव के चलते जानबूझकर उकसाया, ताकि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम् देश के कण-कण में बसा हुआ है और यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के दिल में समाहित भावना है।

प्रियंका ने स्पष्ट किया, “मैं जनता की प्रतिनिधि हूं, कलाकार नहीं। राष्ट्रगीत पर इस समय बहस करना सही नहीं है। सत्ता पक्ष के साथी भी जानते हैं कि इस तरह की बहस सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है।”

उनके इस बयान से यह स्पष्ट हुआ कि प्रियंका गांधी वंदे मातरम् के महत्व को लेकर देशवासियों के बीच किसी भी प्रकार की विवादास्पद बहस नहीं चाहतीं, बल्कि वह चाहते हैं कि सत्ता पक्ष आम जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे।

Related Articles

Back to top button