50 हजार की इनामी प्रियंका सिंह की गिरफ्तारी, ललितपुर फ्रॉड केस में थी फरार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने 50 हजार रुपये के इनामिया अपराधी प्रियंका सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। प्रियंका सिंह ललितपुर फ्रॉड केस में 6 साल से फरार थी।

प्रियंका की गिरफ्तारी एल्डिको कॉलोनी के टावर-10 पीजीआई क्षेत्र से हुई। जांच के अनुसार, प्रियंका सिंह ने अपने पति राजेश सिंह और अन्य 5 डायरेक्टर के साथ मिलकर JKB लैंड डेवलपर्स ललितपुर में एक फर्जी ऑफिस खोला था। इस ऑफिस के माध्यम से प्रियंका और उसके गिरोह ने एजेंट के रूप में FD और पासबुक देकर लाखों करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

प्रियंका सिंह पर DIG झांसी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, जो अब उसकी गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ। अब एसटीएफ प्रियंका के साथ उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है, ताकि इस घोटाले के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Related Articles

Back to top button