गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ मंदिर में कार्यक्रम, CM योगी बोले- अंग्रेजों ने भी आस्था से खिलवाड़ किया था

सीएम योगी ने कहा भारत में हमेशा से गुरु परम्परा मौजूद रही है. गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का पर्व है. अवसर को अनुकूल बनाकर चलें,सफलता मिलेगी.

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर है.गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ मंदिर में कार्यक्रम हुआ.गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने विशेष पूजा की.गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर शिष्यों को आशीर्वाद दिया.

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा भारत में हमेशा से गुरु परम्परा मौजूद रही है. गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का पर्व है. अवसर को अनुकूल बनाकर चलें,सफलता मिलेगी.

जीवन में अवसर सभी को मिलता है. अच्छा न सोचना वाले अच्छा नहीं कर सकते है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि आस्था से खिलवाड़ भारी पड़ता है.अंग्रेजों ने भी आस्था से खिलवाड़ किया था.1857 की क्रांति में पूरा देश एकजुट होकर लड़ा था. आज भव्य राम मंदिर बन रहा है.
राम मंदिर के लिए आंदोलन हुआ. राम को पूर्वज मानकर आंदोलन हुआ. मंदिर में दर्शन, विरासत से जुड़ना है. महाभारत में दिव्य दृष्टि का उल्लेख है.

Related Articles

Back to top button