अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम: CM योगी बोले- ‘भारत अब आतंकियों को घर में घुसकर मारता है’

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आजीवन कार्य किया।”

आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।

लोकमाता का राष्ट्र और संस्कृति के लिए योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आजीवन कार्य किया।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रयासों से कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ जिन्हें आक्रांताओं ने ध्वस्त कर दिया था।

राजनीति से ऊपर राष्ट्र का सम्मान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश में विकास किसी बैरियर से नहीं रुकता। उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार में राष्ट्र नायकों का सम्मान हो रहा है और उनसे प्रेरणा लेकर देश आगे बढ़ रहा है।”

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार

अपने संबोधन में योगी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान आज भी आतंकियों को पालता है, लेकिन भारत अब घर में घुसकर एयरबेस तक तबाह कर रहा है।”

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था, लेकिन अब कानून का राज है और डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button