सैफई में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम, सपा प्रमुख और डिंपल यादव समेत कई नेता होंगे शामिल

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सैफई में कार्यक्रम आयोजित होगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वीं जयंती है। देश में लोगों के द्वारा चौधरी चरण सिंह को याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज सुबह 8 बजे किसान घाट पर दी उनको श्रद्धांजलि दी। किसान घाट पर आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी सांसद जयंत चौधरी के साथ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर साथ में तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने श्रद्धांजलि देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सैफई में कार्यक्रम आयोजित होगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और डिंपल यादव मौजूद रहेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और देश में लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।

Related Articles

Back to top button