प्रॉपर्टी डीलर की आफिस के बाहर गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, सगे भांजे पर हत्या का आरोप

गाज़ियाबाद : लोनी बॉर्डर के प्रेम नगर इलाके में बीती रात प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ग्घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। गोली की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुँची जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया,  इस हत्याकांड का आरोप मृतक के परिजनों ने सगे  भांजे पर लगाया है। पुलिस ने टीमें बनाकर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि घटना प्रेम नगर इलाके में रात साढ़े 9 बजे की है। टीला शहबाजपुर गांव के रहने वाले विक्रम मावी प्रेम नगर में रहते थे यह उनका प्रॉपर्टी डीलिंग और पार्किंग का कारोबार था। वो अपनी प्रॉपर्टी डीलिंग के आफिस के बाहर खड़े थे तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों आये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमे विक्रम के पेट मे गोली लग गयी। हमलावर हमले के बाद फरार हो गए। पुलिस घायल को लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुँची जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाई शुरू कर दी है। 

मामा भांजे में लंबे समय से था विवाद।

मृतक विक्रम मावी ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम अपने भांजे पवन भाटी के साथ किया था। लेकिन कारोबार में दोनो कुछ साल पहले अलग हो गए थे। तभी से दोनो के बीच आपसी रंजिश भी चल रही थी। परिजनों ने पवन भाटी समेत अन्य के खिलाफ हत्या की शिकायती तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगजे दी हैं।

Related Articles

Back to top button