राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर के बाहर बढ़ा पहरा !

वाराणसी। लोकसभा में हिंदू के ऊपर दिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयाना के खिलाफ बीजेपी ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के कार्यकर्ता देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वही बीजेपी के इस प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का पहरा बढ़ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी – डंडा लेकर पहरेदारी कर रहे है। दरअसल राहुल गांधी के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया गया। जैसे ही यह खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुई वह अजय राय के घर के बाहर लाठी डंडा लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए तैनात हो गए।

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने सामने जमकर हुई नारेबाजी, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

वाराणसी के चेतगंज स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर के बाहर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुछ दूरी पर रोक दिया। वही कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं के पास पहुंच राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाने लगाया। वही बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के बयान के विरोध में नारे लगाया। वही दोनो तरफ से हो रही नारेबाजी को देखते हुए पुलिस टीम मौके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया, तो इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने लगाया पुलिस द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देने का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय के घर के बाहर प्रदर्शन करने और राहुल गांधी का पुतला फूंकते को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष के घर को निशाना बनाए जाने का आरोप के साथ पुलिस संरक्षण के बीच राहुल गांधी का पुतला फूकने का आरोप लगाया। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वाराणसी पुलिस नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूकने वालो को संरक्षित कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जब यह पता चला कि बीजेपी के कार्यकर्ता अजय राय के घर के बाहर उपद्रव की तैयारी में है, वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेता अजय राय के घर को संरक्षित करने के लिए पहुंचे। हालाकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाठी डंडा लेकर घर के बाहर पहरा देने के सवाल पर राघवेंद्र चौबे ने कार्यकर्ताओं को अहिंसावादी बताते हुए उनका बचाव किया।

Related Articles

Back to top button