पंजाब : भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी, गठबंधन का हुआ ऐलान

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच एक आधिकारिक गठबंधन की पुष्टि की। बता दें कि हाल ही में कैप्टेन अमरिंदर सिंह में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया थे इसके साथ ही कांग्रेस को छोड़कर अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

गठबंधन का ऐलान करते हुए पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “7 दौर की बातचीत के बाद, आज मैं पुष्टि करता हूं कि भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है। सीट शेयर जैसे विषयों पर बाद में चर्चा की जाएगी।”

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने एक ट्वीट में औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की और कहा कि एक चुनावी योजना तैयार की जा रही है। गठबंधन से पहले कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि वह भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर बड़ी घोषणा की जाएगी। पंजाब के पूर्व सीएम ने सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दाल (संयुक्त) के साथ गठबंधन की भी घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button