
Punjab: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में शिक्षा को लेकर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 8वीं कक्षा के घोषित नतीजों में एक प्रेरणादायक सफलता सामने आई है। ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले एक मुनीम की बेटी ने परीक्षा में टॉप कर सभी को हैरान कर दिया है।
बता दें, पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि इस छात्रा की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के आगे परिस्थितियां कोई बाधा नहीं बनतीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस परिणाम के बाद स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल है और लोग इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों में भी अब शिक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है।
बता दें, इस अवसर पर यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों का असर अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। हालांकि, लोगों का मानना है कि ऐसे परिणाम छात्रों की व्यक्तिगत मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान होता हैं।
यह सफलता आने वाले समय में अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।









