
रायबरेली- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मट्ठा पीने से दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए है…इस मामले की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है….और सवाल उठ रहे हैं कि मट्ठा पीने से आखिर इतने सारे बच्चे कैसे बीमार पड़ गए है…
जानकारी के लिए बता दें कि गांव में कार्यक्रम में बच्चों को मट्ठा पिलाया गया था…इसके बाद बच्चों को उलटी,दस्त की शिकायत पर भर्ती कराया गया…
अभी भी 25 बच्चों में 6 की हालत ज्यादा नाजुक है…6 बच्चे जिला अस्पताल रेफर किए गए है…सलोन कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला है…









