Raebareli : प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, बोली- यूपी सरकार में महिलाओं का शोषण हुआ…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में रिफॉर्म क्लब में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि अगर देश की सारी महिलाएं एक हो जाएं तो हम राजनीति बदल देंगे। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें सिर्फ स्कूटी और स्मार्ट फोन देने का वादा ही नहीं किया गया है बल्कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकार देने की बात की गई है।

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा, हमें राजनीति में महिलाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति ‘वोट’ है। प्रियंका ने कहा, हमें अपने भविष्य,विकास की राजनीति चाहिए। प्रदेश में जो हो रहा है वो गलत है। उन्होंने अपील किया कि आप हमें शक्ति दीजिए।

Related Articles

Back to top button