
फेमस डांसर, एंकर राघव जुयाल और शहनाज गिल को लेकर लम्बे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा हैं।दोनों के कुछ ऐसे वीडियो क्लिप्स सामने आई हैं , जिनमें दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग नज़र आई.जिसके बाद लोग यह आशंका जताने लगे कि आखिरकार सिध्दार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज ने मूव ऑन कर लिया है। हालांकि न कभी राघव और ना ही शहनाज़ ने इस पर कोई सफाई पेश की,लेकिन अब राघव ने इसपर सच बता दिया है।
राघव ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया “‘मैंने और शहनाज ने एक फिल्म में साथ काम किया है और बस इतना ही है। मैं मानता हूं कि ये लोग अक्सर को-एक्टर्स के बारे में सवाल करते हैं ये नेचुरल बात है, लेकिन हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं।
राधव ने आगे कहा कुछ ही महीनों में मेरी तीन फिल्में आने वाली हैं और मैं कह सकता हूं कि मैने शादी कर ली है अपने काम से.फिलहाल में सिंगल रहना चाहता हूं। न तो मेरे पास टाइम है और ना ही कोई प्लान है रिलेशनशिप में आने का। आपको बता दें राघव वैसे तो टीवी एंकर का जाना माना चेहरा हैं, लेकिन वो कुछ फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में वो नज़र आए थे।









