नामांकन से पहले अमेठी एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में दिखे राहुल-प्रियंका, कुछ ऐसा था नजारा…

नामांकन से पहले राहुल गांधी अपने परिवार के साथ पहले अमेठी पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के समर्थन में प्रचार भी किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। नामांकन से पहले राहुल गांधी अपने परिवार के साथ पहले अमेठी पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के समर्थन में प्रचार भी किया। इस बीच राहुल और प्रियंका का एक फुटेज चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी एयरपोर्ट पर काफी कॉंफिडेंट मूड में नजर आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर राहुल और उनके बहन के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली जिसने सबका मन मोह लिया। वीडियो में देख सकते हैं कैसे राहुल गांधी बहन प्रियंका के कंधे पर हाथ रखते हुए कुछ बात कर रहे हैं। इस चुनावी जंग के बीच बहन और भाई में दिख रहे इस प्यार ने सबका मन मोह लिया।

इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी भले ही चुनाव नहीं लड़ रही हो मगर इस चुनाव में उन्होंने अपने परिवार के सियासी वजूद को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। अपने पार्टी और परिवार के लिए वो लगातार प्रचार प्रसार में एक्टिव नजर आ रही हैं इतना ही नहीं इस बार राहुल और उनके परिवार को जहाँ – जहाँ उनकी जरुरत पड़ी वो वहां नजर आई है कुछ ऐसा ही माहौल आज राहुल के नामंकन के दौरान देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button