रथ पर सवार राहुल-प्रियंका, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पलट गई सियासी बाजी

राहुल गांधी के चुनावी रथ पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके लिए वोट मांगती नजर आई जरा देखिये कैसे अपने भाई के लिए वो रायबरेली की जनता से वोट मांग रही हैं।

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अलग ही माहौल दिख रहा है। रायबरेली सीट से नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि, पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान गुरुवार रात तक नहीं हो पाया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत रायबरेली-अमेठी सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां उम्मीदवार का नाम तय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति थी। हालांकि, राहुल गांधी का नाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

इस बीच राहुल गांधी के चुनावी रथ पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके लिए वोट मांगती नजर आई जरा देखिये कैसे अपने भाई के लिए वो रायबरेली की जनता से वोट मांग रही हैं।

जिसके बाद रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन फॉर्म भरे जाने के दौरान राहुल गांधी के साथ निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। गांधी परिवार राहुल के नामांकन के दौरान एकजुट दिखा। इसके जरिए रायबरेली को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। 

Related Articles

Back to top button