राहुल गांधी और खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावा घोटाले का मामला लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर पूरे मामले की तत्काल और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

दोनों नेताओं ने पत्र में क्या लिखा?

दोनों शीर्ष विपक्षी नेताओं ने अपने पत्र में लिखा, हम आपसे आग्रह करते हैं कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की तत्काल एक स्वतंत्र और व्यापक जांच का आदेश दिया जाए, जिसमें नकदी, सोना, चांदी सहित सभी चढ़ावे के प्रबंधन को शामिल किया जाए। जांच के निष्कर्ष और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि हर श्रद्धालु को पता चले कि उनके चढ़ावे का किस प्रकार उपयोग किया गया। इस पत्र के माध्यम से विपक्ष ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button