प्रियंका के साथ भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर रवाना राहुल गांधी, आपदा में 160 से अधिक लोगों की गई जान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे। बुधवार सुबह वे प्रियंका गांधी के साथ वायनाड...

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे। बुधवार सुबह वे प्रियंका गांधी के साथ वायनाड जाने वाले थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वे लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से वहां नहीं पहुंच पाएंगे। जिसके बाद उन्होंने दौरा टाल दिया था।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता मेप्पाडी में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेंट जोसेफ अप स्कूल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वे मेप्पाडी में डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से कम से कम 160 लोगों की जान चली गई है। इसके अतिरिक्त 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में हुए भूस्खलन में 180 से ज्यादा लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button