
हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी बहस को जारी रखते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि हिंदू मानते हैं कि हर व्यक्ति का डीएनए अलग होता है, जबकि एक हिंदुत्ववादी का मानना है कि सभी भारतीयों का डीएनए समान है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “हिंदुओं का मानना है कि हर व्यक्ति का डीएनए अलग और अनोखा होता है। हिंदुत्ववादी का मानना है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक जैसा है।” आपको बता दे कि अभी हाल ही में रष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक कार्यक्रम में कहा था कि 40 हजार साल पूर्व से भारत के सभी लोगों का डीएनए समान है।
उनहोंने कहा कि हमारे कई पूर्वजों ने कई बलिदान दिए है। त्याग किया है। जिस कारण हमारा देश और संस्कृति फले फूले हैं। हम अपने पूर्वजों का अनुकरण करते हैं। इसलिए हमारी निष्ठा भी उनके प्रति है। वहीं हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू होने का दिखावा करते हैं लेकिन हर बार गलती करते हैं।