राहुल गांधी शीघ्र करेंगे उत्तराखंड का दौरा, यूकेडी का मिला समर्थन

यूकेडी ने कांग्रेस का समर्थन किया है. इस पर कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि यह फैसला यूकेडी और उनके प्रदेश अध्यक्ष का है. यह उनके पार्टी का निजी मामला है. इससे हमें कोई लेना देना नहीं है.

देहरादून; राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है. वह जल्द ही देवभूमि पहुंचने वाले हैं. इसको लेकर कांग्रेस उत्साहित है, तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तो राहुल गांधी और कांग्रेस को पदयात्रा नहीं बल्कि चार धाम यात्रा करने की सलाह दी.

दूसरी ओर यूकेडी ने कांग्रेस का समर्थन किया है. इस पर कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि यह फैसला यूकेडी और उनके प्रदेश अध्यक्ष का है. यह उनके पार्टी का निजी मामला है. इससे हमें कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी, और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया.

Related Articles

Back to top button