लखीमपुर डबल मर्डर पर राहुल गाँधी का ट्वीट, कहा- “बलात्कारियों को रिहा करवाने वालों से नहीं की जा सकती महिला सुरक्षा की उम्मीद”

लखीमपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक माँ के सामने ही उसकी दो बेटियों को अगवा कर लिया और घटना के कुछ ही समय बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ से बंधे मिले। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया...

लखीमपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक माँ के सामने ही उसकी दो बेटियों को अगवा कर लिया और घटना के कुछ ही समय बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ से बंधे मिले। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। प्रदेश के एडीजी (Law and order) प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना के संबंध में हर पहलू पर जांच की जा रही है। अपहरण के बाद हत्या की घटना को डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए है। परिजनों द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमें के आधार पर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

लड़कियों की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियों की हत्या कर दी गई। पड़ोसी गांव निघासन थाना क्षेत्र के तीन युवकों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनें घर के बाहर लगी चारा मशीन से चारा काट रहा थी, दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया। बुधवार को बाद में एक खेत में एक पेड़ से लटके उनके शव पाए गए। मृत दोनों बहनों की उम्र 14 और 18 साल है।

लखीमपुर खीरी के इस मामले में कई बड़े नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पहले संजय सिंह ने मामले पर ट्वीट कर कहा कि घटना महिला सुरक्षा की पोस्ट खोल रही हैं। वही मायावती ने भी इस घटना को दुखद और शर्मनाक बताते हुए दो ट्वीट किये हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया हैं। उन्होंने लिखा कि, “लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।”

गौरतलब हैं लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया हैं। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई हैं। परिजनों के आरोपों के बाद आरोपियों पर दुष्कर्म, हत्या व बाल शोषण के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस अधिकारी राजीव सुमन ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछताछ की हैं। जिसके बाद उन्होंने बताया कि आरोपियों दोनों बहनों से बलात्कार की घटना को अंजाम देने की बात को कबूला हैं। आरोपियों ने कहा कि दोनों लड़कियां शादी करने की जिद कर रही थी जिसके बाद उन्हें उनके ही दुपट्टे से मौत के घाट उतार दिया। अभी भी मामले में छानबीन जारी हैं।

Related Articles

Back to top button