राहुल गांधी के दौरे ने बढ़ाई विपक्षी खेमें की धड़कने!, दो दशक से सत्ता पर काबिज BJP को टक्कर देने में लगा INDIA गठबंधन

राजनीतिक जानकारों की माने तो 2018 की तरह इस बार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होगी। सत्ता पर काबिज BJP को इस गठबंधन जबदस्त टक्कर देगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से गुजरने के बाद राहुल गांधी का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा था। इस दौरान राहुल गांधी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया। शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चार माह पूर्व ही जबलपुर में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी हैं। अब उनके भाई और सांसद राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव को धार देंने पहुंचे। इससे पहले राहुल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनावी रैलियां कर चुके हैं।

एमपी में इस बार भी कांटे की टक्कर
राजनीतिक जानकारों की माने तो 2018 की तरह इस बार भी एमपी विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होगी। दो दशक से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को इस बार इंडिया गठबंधन जबदस्त टक्कर देगी। कांग्रेस में टिकटार्थियों की लाइन लगी है। इससे पार्टी को फायदा मिलता नजर आ रहा है।

इस बार संगठन के मामले में भाजपा से कमजोर मानी जाने वाली कांग्रेस जमीन पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही है। कांग्रेस का दामन थाम चुके कई स्थानीय दिग्गज बीजेपी नेता, एनडीए के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। इस बार सत्तारूढ़ दल द्वारा एमपी विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को उतारना अंदर की बेचैनी को दिखाती है।

Related Articles

Back to top button