Unnao: प्रदेश में बारिश का कहर जारी, मिट्टी का कमरा ढहने से हुई 3 लोगों की मौत !

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश चल रही हैं। जिससे प्रदेश के अलग अलग जिलों से बेहद दर्दनाक ख़बरें आ रही हैं...

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश चल रही हैं। जिससे प्रदेश के अलग अलग जिलों से बेहद दर्दनाक ख़बरें आ रही हैं। खबर उन्नाव से हैं जहां असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव में बारिश के चलते एक कमरा ढह गया। जिसके मलबे में दब कर 3 लोगों की मौत हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कमरे में मां, अपने 2 बेटे और एक बेटी के साथ सो रही थी। तभी लगातार बारिश के चलते कमरा भरभरा कर घिर गया। और कमरे में सो रहे दोनों बेटों और एक बेटी की मलबे में दब कर मौत हो गयी हैं। गाओं वालों ने जब कोहराम मचाया तो मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मलबे को हटा उन्हें बाहर निकाला। जिसमें मां घायल हैं जबकि ने बेटे और बेटी की मौत हो गई हैं।

बतादें कि बता दें कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही हैं। बारिश के चलते ही लखनऊ में भी ऐसी ही एक घटना सामने आयी थी जिसमें 9 लोगों के मरने की खबर हैं। प्रदेश भर से लगातार ऐसी घटनाएं निकल कर आ रही हैं। सरकार और प्रशासन दोनों पूरी तरह से अलर्ट हैं। बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button