
पूरे देश में इन दिनों बारिश कहर बन कर टूट रही है। पहाड़ी इलाकों में ये बारिश जानलेवा हो गई है। उत्तराखंड मे बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कई ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है।
- देहरादून
- लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर आया मलबा
- पटरियों पर जलभराव होने से दून समेत कई ट्रेने रद्द
- वंदे भारत और उज्जैन एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेंने हुई रद्द
- मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनें हुई रद्द
- मंडल की आठ ट्रेनों के रूट बदले गए
- 23 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड किया गया.
- देहरादून
- बारिश के चलते मंगलवार को चार ट्रेनों का बदला शेडूयल
- देहरादून की बजाय ट्रेनों का हरिद्वार स्टेशन से संचालन
- शताब्दी, लिंक, उपासना और गोरखपुर एक्सप्रेस हरिद्वार से रवाना
- मसूरी, जनता, काठगोदाम और नंदा एक्सप्रेस दून से ही रवाना.
- पौड़ी
- 8 जिलों में बुधवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी
- बाकी 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ
- चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में बारिश का रेड अलर्ट
- चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का रेड अलर्ट
- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार में येलो अलर्ट जारी
- सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना.
- कोटद्वार
- NH-534 पर बरसाती नालें में बही कार
- 4 लोग लापता, एक व्यक्ति ने कुदकर बचाई अपनी जान
- यूपी के बिजनौर के बताए जा रहे चारों लापता लोग
- SDRF, स्थानीय प्रशासन और पुलिस चला रही खोजबीन अभियान
- पांचवें मील के पास हुआ देर रात हादसा.
- देहरादून
- सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ बीजेपी सदस्यों की बैठक
- बीजेपी संगठन की प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक
- बैठक में पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं को निर्देश
- आपदा प्रभावितों की मदद करने का निर्णय लिया
- संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई
- आपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग के निर्देश
- कल्याणकारी कामों को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश
- टोली सदस्यों की बैठक में लिया गया निर्णय.









