“…प्राण जाई पर बचन न जाई…” किरोड़ी लाल ने निभाया वचन, दिया इस्तीफा

किरोड़ी लाल ने 10 दिन पहले मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें कई दिनों से मनाया जा रहा है।

राजस्थान की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। किरोड़ी लाल भजनलाल शर्मा की सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। इस्तीफे की जानकारी उनके सहयोगियों ने दी।

किरोड़ी लाल ने 10 दिन पहले मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें कई दिनों से मनाया जा रहा है। किरोड़ी लाल वर्तमान में माधोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

किरोड़ी लाल ने इस्तीफे से पहले अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट श्रीरामचरितमानस का एक दोहा लिखते हुए कारण भी बताया है।  उन्होंने लिखा, रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने ऐलान किया था कि यदि उनके प्रभाव में आने वाली सात लोकसभा सीटों में से किसी एक भी सीट पर भाजपा हारी तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।। मीणा के गृह जनपद दौसा में भाजपा चुनाव हार गई थी।

Related Articles

Back to top button