
बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी की विधान सभा की सदस्यता समाप्त हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा विधायनसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके त्यागपत्र पर मुहर लगा दी है।
उनकी सदस्यता जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, कि अभी पांच और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसमें तीन विधायक कुमाऊं से और दो विधायक गढ़वाल मंडल से भाजपा के संपर्क में है।
भंडारी का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट को रिक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया जा सकता है।









