Rajnikanth in UP: लखनऊ पहुंचे सबसे बड़े ‘जेलर’, CM योगी के साथ देखेंगे अपनी फिल्म!

मशहूर अभिनेता रजनीकांत शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी फिल्म 'जेलर' देखेंगे. जब उनसे इसकी सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा है. सुपरस्टार रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं.

मशहूर अभिनेता रजनीकांत शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे. जब उनसे इसकी सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा है. सुपरस्टार रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं.

इस दौरान वह अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों के दर्शन करेंगे. सुपरस्टार रजनीकांत लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. रजनीकांत ने पिछले हफ्ते अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान शनिवार 12 अगस्त को बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए थे. उन्होंने अगले दिन उन्होंने गणेश गुफा, व्यास गुफा, माणा गांव और सरस्वती उद्गम का दौरा किया.

इसके बाद मंगलवार 15 अगस्त को वे आध्यात्मिक यात्रा पर रांची पहुंचे. योगदा सत्संग आश्रम में ध्यान करने के अलावा उन्होंने सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी धमाल मचा रही है. थलाइवा स्टारर जेलर पूरी दुनिया में धूम मचा रही है.

रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 411 करोड़ की कमाई की है, जबकि भारत की कमाई की बात करें तो यह 264 करोड़ है. यह फिल्म दुनिया भर में तमिल फिल्मों में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Related Articles

Back to top button