
नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को फिर बुखार आया है, बुखार की वजह से राजू श्रीवास्तव अभी होश में नहीं है। राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली AIIMS में पिछले 30 दिन से भर्ती हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव दिल्ली AIIMS में 30 दिन से भर्ती हैं, राजू श्रीवास्तव को 99 डिग्री का बुखार आया, जिसकी वजह से अभी तक होश नहीं आया। राजू को संक्रमण से बचाने के लिए वेंटिलेटर में सभी पाइप को बदला गया है। AIIMS में भर्ती होने के बाद से राजू श्रीवास्तव को चौथी बार बुखार आया है।
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर परिवार ने दावा किया है कि बुधवार रात 2 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक राजू ने आंखें खोली है। डॉक्टर्स के अनुसार जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू ठीक नहीं हैं। राजू की किडनी, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य हैं। राजू श्रीवास्तव के वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट भी न के बराबर है।









