Trending

राज्यसभा चुनाव: I.N.D.I.A को अब तक का सबसे बड़ा झटका, राजा भैया के बाद BSP ने कर दिया खेला

आज का दिन समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया और अब....

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार यानी 27 फरवरी को मतदान सुबह नौ बजे शुरू हो गया जो शाम चार बजे तक चलेगा। इस बीच सदन के 403 सदस्यों में से करीब 399 विधायक राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में वोट डालेंगे। इस होड़ में सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने विधायकों को संजोने में लगी हुई हैं। मगर आज का दिन समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। एक तरफ वोटिंग से पहले ही एक सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। तो वहीं, दूसरी तरफ रायबरेली के ऊंचाहार सीट से सपा विधायक मनोज पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अब BSP के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने भी ऐन वक्त पर सपा को ठेंगा दिखाते हुए भाजपा का समर्थन कर दिया।

दरअसल, आज राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए सदमे भरा दिन रहा है। वोटिंग के शुरुआत होते ही एक के बाद एक सपा के अपने ही उसका दामन छोड़ BJP के पाले में क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं। वहीं, जिन लोगों से समाजवादी पार्टी ने साथ की उम्मीद लगाई थी, उन्होंने भी समाजवादी पार्टी को ठेंगा दिखा दिया। कल राजा भैया के साथ छोड़ने के बाद गठबंधन को मायावती के पार्टी BSP से बड़ी उम्मीद थी। मगर आज उस उम्मीद पर भी विधायक उमाशंकर सिंह ने पानी फेर दिया। वोटिंग के दौरान उन्होने अपना वोट BJP के पाले में दाल दिया। ऐसे में कहीं न कहीं CM योगी का हाल ही में जो मैनेजमेंट दिखा था वो काम करता नजर आ रहा है।

ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से एनडीए के पास कुल 277 वोट हैं। ऐसे में एक सीट पर जीत के लिए 37 वोटों की जरूरत होती है। अब NDA के सभी उम्मीदवारों को 37-37 वोट दिए जाने के उसके पास 18 वोट बचते हैं। इस बीच जयंत चौधरी के नौ विधायकों ने भी एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। कल राजा भैया के जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने भी अपने दो वोट भी उसे ही देने का ऐलान करने के बाद भाजपा के आठवें प्रत्याशी को लेकर एनडीए की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। मगर अब ऐसा लग रहा है कि सपा के आपसी फूट ने उसके आठवें उम्मीदवार की जीत को काफी आसान बना दिया है।

Related Articles

Back to top button