Ram Mandir Pran Pratishtha: इस लिए खास है 22 जनवरी, इसी मुहूर्त में जन्मे थे भगवान राम

22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान श्री राम आने वाले हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। देश विदेश के राम भक्तों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 22 जनवरी को जिस मुहूर्त में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, उसी मुहूर्त में भगवान राम जन्मे थे। लेकिन तिथि अलग थी।

क्यों खास है 22 जनवरी

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुल पांच तिथियों का प्रस्ताव दिया गया था। उसमें से 22 जनवरी को चुना गया। इस दिन भी सिर्फ 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है। यह शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच होगा। इसका अहम कारण है। दरसल 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त रहेगा और इसके साथ ही कई अन्य शुभ संयोग बन रहे हैं।

पंचांग के अनुसार 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं।

अभिजीत मुहूर्त में जन्मे थे रामलला

भगवान राम का जन्म त्रेता युग में अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। इस मुहूर्त को बहुत शुभ माना गया है। यही कारण है कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा इसी मुहूर्त में की जा रही है।

Related Articles

Back to top button