
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज यानी शनिवार को मंदिर में पुरानी प्रकट मूर्ति को नई प्रतिमा के साथ स्थापित की जाएगी। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी।
शुक्रवार को रामलला के प्रतिमा का अनावरण किया गया। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जारी रामलला की प्रतिमा में श्री राम की आंखों पर पीले रंग का कपड़ा बंधा है। प्रतिमा पर गुलाब के फूलों की माला पहनाई गई है। बृहस्पतिवार को खड़ी मुद्रा में श्री राम की प्रतिमा को राम जन्मभूमि के गर्भगृह में रखा गया था।
रामलला की मूर्ति को मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज द्वारा बनाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई 51 इंच है। अब सभी को बेसब्री से 22 जनवरी की प्रतीक्षा है। इस दिन रामलला का प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और उसी दिन दोपहर एक बजे तक पूरी होने की उम्मीद है।









