
अयोध्या से जनवरी 2024 में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा गर्भ गृह में होगी। रामलला के नए घर में विराजित होने की खुशी पर पूरे देश में उत्साह का आयोजन कर उसे राममय बनाया जाएगा। इसके लिए तैयार कार्ययोजना में देश के 5 लाख गांवों व मठ मंदिरों में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराने की तैयारी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश को राममय बनाने की योजना है ,आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अब हर 15 दिन पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी होगा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन जैसा आनंद अयोध्या में होगा कुछ वैसा ही आनंद पूरे देश महसूस कराए जाने की योजना है।
देशभर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा में मेगा इवेंट होगा। देश भर के 5 लाख से अधिक गांव और नगरों में 10 दिन पूर्व से राम नाम संकीर्तन शुरू होगा। सिख जैन समेत कई धर्मों के लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण के साथ आसपास के घर घर बांटे जाएंगे प्रसाद। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संभालेगा।









