‘सबके चेहरे पहचान रहा हूं, अब पत्रकारों को नहीं आने दूंगा’….राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का विवादित बयान वायरल

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सीईओ जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान वे वरिष्ठ पदाधिकारियों गोविंद देवगिरी और मदन मोहन से मुलाकात करने गए। मुलाकात के बाद जब अयोध्या के पत्रकारों ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में सवाल पूछा, तो सीईओ जितेंद्र मिश्रा सवाल सुनकर नाराज हो गए और उन्होंने विवादित अंदाज में कहा, “सबके चेहरे पहचान रहा हूं, आने नहीं दूंगा।” उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पत्रकारों समेत आम लोगों की नाराजगी का कारण बन गया है।

मीडिया से बातचीत में दिखी अनदेखी

पत्रकारों के बार-बार मीटिंग की जानकारी मांगने पर सीईओ मिश्रा ने न तो सीधा जवाब दिया और न ही बातचीत की गरिमा बनाए रखी। उनका कहना था कि वे पत्रकारों के चेहरे पहचान रहे हैं और भविष्य में उन्हें ट्रस्ट के कार्यक्रमों में नहीं आने देंगे। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का यह रवैया जनता और मीडिया के प्रति उचित है।

Related Articles

Back to top button