राम मंदिर ट्रस्ट का दावा, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम

राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐलान कर दिया है कि निर्माणाधीन राम कथा म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। शनिवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के बाद ...

राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐलान कर दिया है कि निर्माणाधीन राम कथा म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। शनिवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि म्यूजियम दो साल में तैयार हो जाएगा।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हमको भी, ट्रस्ट को भी एक संग्रहालय बनाना ही था, तो एक ही छोटे से शहर में दो संग्रहालय अच्छे नहीं लगते। अब इसको, जैसा यहां नाम लिखा गया है अंतरराष्ट्रीय, तो ऐसा अंतरराष्ट्रीय दो साल में बन जाए। लोकेशन बहुत अच्छी है। बिल्डिंग बहुत मजबूत है, विशाल हैै, लेकिन अब इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर, इसमें जो वस्तुएं रखी जाएं, उसको बार-बार देखने की रुची पैदा हो समाज की।

म्यूजिम के अलग अलग हिस्सों को बनाने का काम कई कंपनियों को मिला है। चंपत राय ने कहा कि म्यूजिम बहुउद्देश्यीय हो, इस दृष्टि से इसमें काम चल रहा है। इसमें जो कुछ सिविल वर्क, पुनर्निर्माण या कहिये, जीर्णोद्धार वो उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम करेगा और उनके कार्यों की देखभाल इंजीनियर इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार की संस्था करेगी।

ट्रस्ट के मुताबिक राम कथा म्यूजियम में कई कलाकृति पेश की जाएंगी। इनके बारे में ट्रस्ट का दावा है कि वे उस स्थान से मिली हैं जहां नया राम मंदिर बना है।

Related Articles

Back to top button