13 वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार से मिली 21 दिन की फरलो, सिरसा डेरा में रहेगा डेरा प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है। हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद राम रहीम मंगलवार....

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है। हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद राम रहीम मंगलवार सुबह पुलिस सुरक्षा के साथ सिरसा डेरा पहुंचा, जहां वह फरलो के दौरान रहेगा। उसे लेने हनीप्रीत खुद पहुंची थीं।

यह पिछले चार वर्षों में 13वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले जनवरी 2024 में दिल्ली चुनाव से पहले उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। उस दौरान वह पहले सिरसा डेरा में 10 दिन रुका था और फिर उत्तर प्रदेश के बागपत चला गया था।

राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में 20 दिन की पैरोल दी गई थी, जो हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले शुरू हुई थी। उससे पहले अगस्त 2023 में 21 दिन की फरलो दी गई थी, जो 2 सितंबर को खत्म हुई थी। पैरोल की पिछली याचिका, जिसमें उसने दत्तक बेटियों की शादी में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।

सुनारिया जेल (रोहतक) में बंद राम रहीम को 2017 में दो महिला अनुयायियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं 2019 में पत्रकार की हत्या के केस में उसे आजीवन कारावास भी मिला। दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से ज्यादा घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button