
एंटरटेनमेंट : फिल्म रामायण की चर्चा हर तरफ दुनिया भर में हो रही है। बता दे कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होना था और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
मगर ट्रेलर रिलीज़ से कुछ घंटे पहले मेकर्स को यह फैसला बदलना पड़ा। जी हां, रामायण का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर अब पोस्टपोन हो गया है। प्रोड्यूसर ने खुद एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी है और वजह भी बताई है।
वही नमित मल्होत्रा ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए रामायण के ट्रेलर के पोस्टपोन होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज हमारी रामायण के लिए बहुत खास दिन है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप के ज़रिए रामायण को दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना सच हो रहा है।
जाने नमित मल्होत्रा ने क्या कहा
पोस्टपोन होने पर कमेंट करते हुए, नमित मल्होत्रा ने कहा, “इसलिए अब हम अपना ट्रेलर दुनिया भर में बाद में लॉन्च करेंगे। यह भारतीय सिनेमा के 100 से ज़्यादा साल के इतिहास में गर्व का पल होगा, जब रामायण को एक बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फ़िल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। यह खास है क्योंकि यह दुनिया भर के लोगों को हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की रिचनेस को नए गर्व और जोश के साथ एक्सपीरियंस करने का मौका देता है।”
पोस्टपोन क्यों किया गया रामायण का ट्रेलर ?
नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, “मैं रामायण के सभी फैंस और विश्वासियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इसे पॉसिबल बनाने में मदद की। हमारे देश के युवा हमारा भविष्य हैं। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य को सिक्योर करने की पूरी कोशिश करें।”
कब रिलीज़ होगा रामायण का ट्रेलर ?
मालूम हो कि देश भर में NEET पेपर लीक मामले पर स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। फिल्म स्टार्स भी स्टूडेंट्स के साथ खड़े हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा ने स्टूडेंट्स के लिए इस फिल्म का ट्रेलर भी पोस्टपोन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 31 जुलाई को रिलीज़ हो सकता है। अभी तक, मेकर्स ने डेट का खुलासा नहीं किया है।









