Ram Mandir: इंतजार खत्म, रामलला का प्राणप्रतिष्ठा आज, साढ़े 10 बजे पहुंचेगें पीएम मोदी

पीएम मोदी अयोध्या में कुल चार घंटे बिताएंगे। अन्य कई वीवीआईपी गेस्ट रामनगरी पहुंच चुके हैं। लगातार आने का सिलसिला जारी है।

Ram Mandir: आखिरकार पांच सौ साल का इंतजार खत्म हुआ। आज वह शुभ घड़ी आ गई। रामलला का अयोध्या में नए मंदिर में प्राण किया जाएगा। पीएम मोदी सुबह साढ़े 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां से 10.45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेगे। पीएम मोदी अयोध्या में कुल चार घंटे बिताएंगे। अन्य कई वीवीआईपी गेस्ट रामनगरी पहुंच चुके हैं। लगातार आने का सिलसिला जारी है।

प्राधनमंत्री हेलीपैड से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10.55 बजे श्री राम जन्मभूमि जाएंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीएम मोदी का समय आरक्षित है। 12.05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे। दोपहर 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह जाएंगे। 2.15 बजे कूबर टीला शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। पीएम मोदी के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके पश्चात पीएम मोदी सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। राम नगरी की सुरक्षा में करीब 1450 विशेष सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्वयं अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार कर रहे हैं। पूरे जिले का अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

Related Articles

Back to top button