
रामपुर. रामपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में जुटे पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खां के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। आजम खां के विवादित बयान मामले में रामपुर की गंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। बता दें, आजम खां ने एक जनसभा में विवादित बयान दिया था। मां-बच्चे वाले बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है।
आजम खान के विवादित बयान मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में आजम खान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आजम खां के खिलाफ 294-B, 354-A, 504, 153-A समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। एक महिला की तहरीर पर रामपुर की गंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि, रामपुर विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार में जुटे सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व आजम खां ने एक जनसभा में विवादित बयान दिया है। आजम खां एक जनसभा में अपना दर्द बयां करते हुए विवादित बयान दिया था आजम के खिलाफ मां-बच्चे वाले बयान को लेकर केस दर्ज हुआ है।