
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘Ranabaali’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने एक खास रोमांटिक गाना रिलीज कर माहौल और भी खास बना दिया है। फिल्म का नया ट्रैक ‘O Mere Saajan’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
यह गाना विजय देवरकोंडा के किरदार ‘Ranabaali’ और रश्मिका मंदाना के किरदार ‘Jayamma’ के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस भव्य फिल्म में दोनों सितारों की शाही अंदाज में झलक और भावुक पल दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। गाने में शादी के दृश्य, पारंपरिक परिधान और दोनों की शानदार केमिस्ट्री फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रही है।
‘O Mere Saajan’ को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी Ajay-Atul ने कंपोज किया है। गाने के बोल Kshitij Patwardhan ने लिखे हैं, जबकि इसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। मधुर संगीत और भावनात्मक बोल इस गाने को खास बनाते हैं।
मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Our RANABAALI and JAYAMMA. Together, forever. Celebrating their love with this special surprise.” इस पोस्ट के साथ ही फिल्म और गाने को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म ‘Ranabaali’ एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें प्रेम, संघर्ष और विरासत की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहले भी दर्शकों को पसंद आई है और इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘Ranabaali’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल ‘O Mere Saajan’ गाना फैंस के दिलों में जगह बनाता नजर आ रहा है।









