
मुंबई। बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी खुद रानी के परिवार की तरफ से दी गई है और परिवार ने इसकी पुष्टि भी की है। रानी की मां के निधन की खबर से पूरा मुखर्जी परिवार शोक में डूब गया है।
परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
रानी मुखर्जी के परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें उनके निधन की पुष्टि की गई। बयान में कहा गया, “हम सभी को भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्ष) का आज दोपहर निधन हो गया है। इस कठिन समय में आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए परिवार आपका आभारी है, और इस दुख की घड़ी में परिवार एंकात की अपील करता है।”
बंगाली सिनेमा की जानी-मानी सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी
बता दें कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा में काफी सक्रिय रही हैं। वह बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। अक्सर उन्हें अपनी बेटी रानी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा जाता रहा है। उनके निधन से फिल्म जगत और संगीत प्रेमियों में भी शोक की लहर है।









