पश्चिम का रण : थम गया पहले चरण का चुनाव प्रचार,11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को होगा मतदान…

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। इस चरण में 2.27 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन जिलों में कुल 10766 मतदान केंद्र और 25849 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

यूपी के पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया। दोनों पार्टियों ने वोटर को लुभाने के लिए तमाम वादे किया।

पश्चिमी यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश हैं। बता दें कि पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में है।

इन विधानसभा सीटों पर थमा प्रचार

  • कैराना
  • थानाभवन
  • शामली
  • बुढ़ाना
  • चरथावल
  • पुरकाजी
  • मुजफ्फरनगर
  • खतौली
  • मीरापुर
  • सिवालखास
  • सरधना
  • हस्तिनापुर
  • किठौर
  • मेरठ कैंट
  • मेरठ
  • मेरठ दक्षिण
  • छपरौली
  • बड़ौत
  • बागपत
  • लोनी
  • मुरादनगर
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • मोदीनगर
  • धौलाना
  • हापुड़
  • गढ़मुक्तेश्वर
  • नोएडा
  • दादरी
  • जेवर
  • सिकंदराबाद
  • बुलंदशहर
  • स्याना
  • अनूपशहर
  • डिबाई
  • शिकारपुर
  • खुर्जा
  • खैर
  • बरौली
  • अतरौली
  • छर्रा
  • कोल
  • अलीगढ़
  • इग्लास
  • छाता
  • मांठ
  • गोवर्धन
  • मथुरा
  • बलदेव
  • एत्मादपुर
  • आगरा
  • आगरा दक्षिण
  • आगरा उत्तर
  • आगरा ग्रामीण
  • फतेहपुर सीकरी
  • खेरागढ़
  • फतेहाबाद
  • बाह

Related Articles

Back to top button